Sunday, December 1, 2019

सर्दियों में काम आएंगे ये टिप्स (special for you)

सर्दियों में काम आएंगे ये  टिप्स

सर्दियों में कोशिश करें कि बहुत तेज गर्म पानी से ना नहाएं, क्योंकि इससे भी त्वचा ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है।

. नहाते समय गर्म पानी में कुछ बूंदें सरसो या बादाम के तेल की डाल लेने से त्वचा नर्म और मुलायम रहती है।

. अपने भोजन में ओमेगा-3 और वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ा दें। इनसे त्वचा को अवश्यक नमी मिलती है।

. कभी भी हीटर या तेज आंच के सामने ना बैठें। इससे त्वचा की नमी बहुत तेजी से खत्म होने लगती है और वह रूखी होने लगती है।

. बाहर निकलते समय हमेशा दस्ताने पहनें क्योंकि हाथों की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों के मुकाबले काफी पतली होती है और ठंडी के संपर्क में आते ही वह शुष्क हो जाती है।

. सर्दी  में  प्यास  बेसक  कम  लगती  है  लेकिन  इसका  मतलब  यह  नहीं  है  कि आप पानी  कम  पीने  लगे  दिन  में  कम  से  कम  8 से  10 ग्लास  पानी  जरूर  पीए  इससे  शरीर  से  अशुद्धि तो बाहर  निकलती ही है,  साथ ही  त्वचा में भी चमक बनी रहती है।

. मेकअप  करते  समय  हमेशा  moisturizer लगाने के  बाद  ही  Foundation का  बेस  लगाएं  वरना  मेकअप  में  पैच  नज़र  आएंगे।

. माना  सर्दियों  में गरम  गरम  चाय  या  कॉफी  पीने  का  मन  करता  है  लेकिन  इस  पेय  पदार्थ  में  मौजूद  caffeine की  मात्रा त्वचा को नुकसान  पहुंचा  सकती  हैं  बहुत  ज्यादा  चाय  या  कॉफी  पीने  के बजाए   green tea सूप या  गरम  पानी  में  शहद  मिलाकर  पिएं।

. गरम कपड़े पहनते समय हमेशा सबसे नीचे कोई सूती कपड़े वाली पतली स्लिम जरूर पहने, ताकि ऊनी कपड़ा सीधे त्वचा के संपर्क में न आए। इससे त्वचा पर रैसेज पर सकते हैं।

. केमिकल युक्त सौंदर्य प्रसाधानों की जगह प्राकृतिक चीजों से बने कॉस्मेटिक इस्तेमाल करें।

अपने सवाल और सुझाव हमें comment box में जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Your feedback is important to us. Give your feedback

Benefits and side effects of omega-3 capsule

Benefits of omega 3 capsule   O mega-3 fatty acids are essential nutrients that provide numerous health benefits. Omega-3 capsules, typicall...