Saturday, March 14, 2020

नींद पूरी नहीं तो हो सकती हैं यह बीमारियां, जानें किस के लिए कितनी जरूरी है नींद

नींद पूरी नहीं तो हो सकती हैं यह बीमारियां, जानें किस के लिए कितनी जरूरी है नींद

नींद और स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। अच्छी नींद से भी हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके विपरीत यदि अच्छी नींद न हो तो शरीर में थकान महसूस होने लगती है और इसका स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि नींद शरीर का रिपेयर सिस्टम होता है, जो शरीर में हर अंग को ठीक करने का काम करता है। वहीं ज्यादा नींद से भी शरीर के अंग काम करने में समय लगाते हैं। नींद की कमी कई बीमारियों का कारण बन सकती है। रात में ठीक से नींद नहीं आने पर दिन में नींद आ सकती है, कामकाज पर असर पड़ सकता है और भावनात्मक कठिनाइयां पेश आ सकती हैं।कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उन्हें कितनी नींद लेनी चाहिए। अमेरिका के वर्जिनिया स्थित एरलींगटॉन चैरिटी नेशनल स्लीप फाउंडेशन (एनसीएफ ) ने सभी उम्र के लोगों के लिए पर्याप्त नींद की सीमा निर्धारित की है। आइए जानते हैं कि नवजात शिशु से लेकर बुजुर्गों के लिए नींद कितने घंटे लेनी चाहिए-
नवजात शिशु के लिए नींद
एनसीएफ के अनुसार, नवजात शिशुओं को कम से कम 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यदि 11 से 13 घंटे की नींद भी शिशु लेते हैं तो यह पर्याप्त है। लेकिन उन्हें 19 घंटे से अधिक नींद नहीं लेने देना चाहिए।
शिशु अवस्था में नींद
4 से 11 महीने के बच्चों के लिए 12 से 15 घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है, लेकिन इन्हें 18 घंटे से अधिक नींद नहीं लेनी चाहिए। कम से कम 10 घंटे की नींद इनके लिए पर्याप्त है।
छोटे बच्चों के लिए पर्याप्त नींद
1 वर्ष से 2 वर्ष के बच्चों की नींद 11 से 14 घंटे की होनी चाहिए। इससे कम नींद इनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती है।
3 से 5 साल के बच्चों की नींद
इस उम्र के बच्चों को 10 से 13 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। 8 घंटे से कम की नींद का इनके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है और 14 घंटे से ज्यादा की नींद भी इन्हें नहीं लेने की सलाह दी जाती है।
6 से 13 साल के बच्चों की नींद
नेशनल स्लीप फाउंडेशन द्वारा स्कूल जाने वाले बच्चों को 9 से 11 घंटे नींद लेने की सलाह दी गई है, लेकिन 7 से कम और 11 घंटे से ज्यादा नींद इन बच्चों को नहीं लेने देना चाहिए।
किशोरावस्था
किशोरावस्था के बच्चों को 8 से 10 घंटे की नींद लेना आवश्यक है, लेकिन 7 घंटे से कम नींद इनके लिए पर्याप्त नहीं मानी जाती है। इसके अलावा 11 घंटे से ज्यादा नींद भी इनके लिए सही नहीं मानी जाती है।
युवाओं के लिए
18 से 25 की उम्र के लोगों को 7 से 9 घंटे की नींद की सलाह दी जाती है। 6 घंटे से कम नींद इनके लिए हानिकारक मानी जाती है और 11 घंटे से अधिक नींद भी लेना इनके लिए सही नहीं है।
वयस्क और अधेड़ अवस्था में 
26 से 64 साल की उम्र के लोगों को वयस्कों की तरह ही नींद लेने की सलाह दी जाती है। उन्हें भी कम से कम 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना चाहिए।
बुजुर्ग के लिए 
65 साल से ज्यादा लोगों को 7 से 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से अधिक नींद नहीं लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद लेने के साथ ही पौष्टिक खाना भी सभी के लिए बेहद आवश्यक है। कैफीन युक्त पदार्थ जैसे कॉफी और चाय भी नींद को कम करते हैं। इनका सेवन कम करना चाहिए। जिन लोगों को पर्याप्त नींद नहीं आती है, वे अपनी आदतें बदलकर अच्छी नींद हासिल कर सकते हैं। खानपान भी नींद की आदत में अहम भूमिका निभाता | 

अपने सवाल और सुझाव हमें comment box में जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Your feedback is important to us. Give your feedback

Benefits and side effects of omega-3 capsule

Benefits of omega 3 capsule   O mega-3 fatty acids are essential nutrients that provide numerous health benefits. Omega-3 capsules, typicall...